फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से फोन बिक्री का झांसा देकर 84 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से फोन बिक्री का झांसा देकर 84 हजार ठगे
विज्ञापन

पानीपत। थाना सिटी पुलिस ने अमित आरोड़ा निवासी वार्ड-12 की शिकायत पर दिल्ली के एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नगदी ठगने व धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमित ने बताया कि दिल्ली के एक अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बातचीत की। उसने उसके साथ 10 फोन ऑनलाइन खरीदने का सौदा किया। उस व्यक्ति ने अपना आधार कार्ड भेज दिया। उसने जांच के बाद उसके बैंक खाते में 84600 रुपये 15 सितंबर को जमा कर दिए। इसी दिन बैंक के खाते से नगदी की निकासी कर ली गई। वहीं रुपये जमा होने के बाद इस व्यक्ति से किसी तरह से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। अमित ने पुलिस को दिल्ली निवासी अज्ञात युवक द्वारा भेेजा गया आधार कार्ड भी दिया है। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर ने बताया कि अमित द्वारा दिए गए आधार कार्ड के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें