फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ व अपहरण का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। क्षेत्र के एक गांव में दो व्यक्तियों ने घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकतें की और फिर उसका अपहरण करने का प्रयास किया। समालखा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अप्रैल की रात को घर पर लाइट नहीं होने के कारण वह छत पर चली गई। इस दौरान गांव के ही दो युवक उसे देखकर अश्लील आवाज लगाने के साथ कंकर फेंकने लगे। वह छत से उतरकर नीचे कमरे में आ गई। कुछ ही देर बाद दोनों आरोपी उनके दरवाजे के बाहर खड़े होकर उसके पति का नाम लेकर आवाज लगाने लगे। जब मैैने उन्हेें बताया कि वो तो बाहर गए हैं तो इतना सुनतेे ही वो मकान में अंदर घुस आए ओर मुझे पकड़ कर अश्लील हरकत करने लगे। आरोपियों ने उसके हाथ व पैर पकड़कर कर उसका अपहरण करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। महिला ने फोन कर पति को सारे मामले की जानकारी दी। रात को जब मेरे पति उनके घर शिकायत लेकर पहुंचे तो आरोपियों ने उसके पति की पिटाई कर दी। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी सुनीता ने बताया ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें