फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध देशी पिस्तौल के साथ युवक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध देशी पिस्तौल के साथ युवक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
सीआईए थ्री पुलिस ने बुधवार को छाजपुर बस अड्डा के पास से एक युवक को 315 बौर अवैध देशी पिस्तौल सहित गिर तार किया । आरोपी के खिलाफ थाना सनोली मुकदमा दर्ज कर गुरूवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

सीआईए थ्री टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि सिपाही बिजेंद्र के नेतृत्व मे थाना सनोली क्षेत्र के अंतर्गत गांव छाजपुर अड्डा के पास गस्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर लगाए हुए थे । इसी दैरान कैरान यूपी की ओर से एक सवारी जीप अड्डा पर आकर रूकी। जिसमें से एक युवक हाथ मे बैग लिए उतरा और पैदल गांव की तरफ जाने लगा । युवक कुछ दूर सामने खड़ी पुलिस की गाड़ी को देख एकदम से पीछे मुड़ कर भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने युवक को कुछ दूरी पर ही काबू कर बैग की तलाशी ली तो एक 315 बौर देशी पिस्तौल बरामद हुआ । पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी पहचान रजत पुत्र सुधीर निवासी लोनी दिल्ली हाल किराएदार गांव छाजपुर के रूप मे बताई । आरोपी के खिलाफ थाना सनोली में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी को गुरूवार को न्यायालय मे पेश कर न्यायिक हिरासत भेजा गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें