फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एनक्लेव में 10 लाख की कार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एनक्लेव में 10 लाख की कार चोरी
विज्ञापन

पानीपत (ब्यूरो)। शहरी और ग्रामीण अंचल में चोरी की आठ वारदात हुई। पुलिस ने वीरवार को चोरी के सभी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संदीप शर्मा निवासी यमुना एंक्लेव, पानीपत की 10 लाख रुपये कीमत की कार गीता मंदिर रोड, पानीपत से, प्रवीण निवासी गांव बुआना लाख की 19 हजार रुपये की बाइक गांव इसराना से, मुकेश निवासी राजीव कालोनी, पानीपत की 10 हजार रुपये कीमत की बाइक नई सब्जी मंडी से, वहीं अशोक कुमार निवासी नागपाल कालोनी, पानीपत की 15 हजार रुपये कीमत की बाइक भोला चौक से, बाबूराम निवासी विकास नगर, पानीपत की 27 हजार रुपये कीमत की बाइक हुडा सेक्टर 29 से, वाहन चोरी अनमोन रावल निवासी हुडा सेक्टर-11 की 20 हजार रुपये कीमत की बाइक, रवि निवासी गांव चुलकाना जिला पानीपत की 15 हजार रुपये कीमत की बाइक सनौली रोड से चोरी कर ली गई। इधर, संदीप निवासी गांव छाजपुर कलां की दुकान के ताले तोड़ कर चोरों ने उनकी सिलाई मशीनें व नगदी चोरी कर ली। संदीप की शिकायत पर थाना सनौली पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और अज्ञात लोगों पर चोरी के आरोपों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, ईश्वर सिंह निवासी गांव बराना जिला पानीपत के घर के बाहर लगा मीटर चोरों ने चोरी कर लिया। इस संबंध में ईश्वर ने थाना सदर पुलिस व बिजली निगम को शिकायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें