फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 घंटे बाद भी कनिका को नहीं आया होश

Wed, 01 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। गांव कवी में मां द्वारा किए गए हमले में घायल बच्ची को तीसरे दिन भी होश नहीं आया है। 60 घंटे से बच्ची पानीपत सिटी के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में बेहोश है। हालांकि, डॉक्टर बच्ची की हालत में मामूली सुधार बता रहे हैं। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। थाना मतलौडा पुलिस भी बच्ची के होश में आने का इंतजार कर रही है। उसके होश में आने के बाद सही बात सामने आने की आशा पुलिस को है। गांव कवी के ग्रामीण सात वर्षीय कनिका की जिंदगी के लिए दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन

मतलौडा के अंतर्गत गांव कवी में एक महिला मोनिका, पांच वर्षीय बेटे कवीश व सात वर्षीय बच्ची कनिका अपनी मौसी की शादी में जाने की तैयारियों कर रहे थे। महिला अपने पति राजेंद्र से भी शादी में चलने की कह रही थी। लेकिन, राजेंद्र मंगलवार को शादी के दिन ही शामिल होने की कह रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच बात बिगड़ गई। आरोप है कि मोनिका ने तैश में आकर दोनों बच्चों को अपने साथ अंदर मकान में ले गई। वहां से बच्चों की चिल्लाने की आवाजें आईं। परिजन पहुंचे तब तक कवीश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सात साल की कनिका बेहोशी थी। मोनिका का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची मतलौडा पुलिस ने घायल बच्ची को पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में थाना मतलौडा के प्रभारी धर्मबीर सिंह खर्ब ने बताया कि पुलिस डॉक्टरों के संपर्क में है। साथ ही फरार राजेंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें