फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने नग्न होकर महिला से अश्लील हरकतें की, पंचायत ने आरोपियों को 5-5 जूते मारने की सुनाई सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से की अश्लील हरकत, पंचायत ने आरोपियों को 5-5 जूते मारने की सुनाई सजा
विज्ञापन

-पीड़ित महिला ने कहा, सरपंच, पंचायत और गरीबी के दबाव में फैसला मानना पड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिले के एक गांव में सोमवार को दो युवकों ने नशे की हालत में खेत में काम रही महिला के सामने नग्न होकर अश्लील हरकतें कीं। इस दौरान शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने महिला को बचाया। मंगलवार की शाम को इस मामले को लेकर गांव में आयोजित पंचायत ने आरोपियों को 5-5 जूते मारने और नाक से भूमि पर लकीर खिंचवाने का फरमान सुनाकर मामले को रफा-दफा कर दिया। हालांकि महिला इस फैसले से संतुष्ट नहीं थी।
मामले को लेकर मंगलवार को पंचायत ने आरोपी दीपा और सुनील को बुलाया। इसमें दोनों युवकों ने अपनी गलती मानी और पीड़ित महिला और उसके परिवार से क्षमा याचना की। हालांकि दोनों युवकों का कहना था कि वे शराब के नशे में थे। उन्हें इस बारे में पता नहीं है कि क्या-क्या हुआ था? वहीं दीपा के दादा ने दोनों आरोपी युवकों को भरी पंचायत में 5-5 जूते मारे और भूमि पर नाक से लकीर खिंचवा कर महिला और उसके परिवार से क्षमा याचना करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पीड़ित महिला ने कहना है कि वे पंचायत के फैसले से संतुष्ट नहीं है। फिर भी पंचायत, गांव के सरपंच के दबाव व गरीबी के कारण वे पंचायत का फैसला मानने को मजबूर है। इस संबंध में गांव के सरपंच जिंद्र चीमा ने बताया कि आरोपी युवकों को पंचायती तौर पर शर्मसार करने वाली सजा दी गई है। पंचायत में आरोपियों को जूते मारे गए और नाक से भूमि पर लकीर खिंचाई गई। दोनों ने पंचायत में अपनी करनी के लिए क्षमा याचना की। आरोपी दीपा के दादा ने भरी पंचायत में अपने पोते व दूसरे आरोपी को सजा दी है। दोनों ने गांव की पंचायत से वादा किया है वे भविष्य में इस तरह की घटना नहीं करेंगे। वहीं पंचायत में आरोपियों को सार्वजनिक रूप से दी गई सजा असामाजिक तत्वों के लिए चेतावनी भी है। उन्होंने कहा कि गांव में अमर्यादित कार्य को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पूर्व भी गांव में पंचायती तौर पर विवादों का सद्भावना से निपटारा किया गया है। दूसरी ओर, पानीपत पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि गांव में महिला के साथ घटित घटना पुलिस के संज्ञान में नहीं है। यदि पीड़ित महिला पुलिस को शिकायत देगी तो पुलिस आरोपितों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें