फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजर की हत्या से गुस्साए परिजनों ने आठ मरला चौक पर शव रख लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23 से 27 और 40 से 42
विज्ञापन

हत्या से गुस्साए परिजनों ने आठ मरला चौक पर शव रख लगाया जाम
- पुलिस ने देर रात को शव को सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में रखवाया

- पुलिस ने फैक्ट्री मालिक सगे भाइयों पर किया मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार
- पुलिस की प्रारंभिक जांच में पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है विवाद
- पार्षद सुनील वर्मा व पुलिस के आश्वासन के बाद दस मिनट बाद जाम हटाया

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
आठ मरला पुलिस चौकी के नजदीक सुपरवाइजर कमलपुरी की हत्या व आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए परिजनों ने जाटल रोड आठ मरला चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक संदीप ने अपने भाई के साथ मिलकर उसको गोली मारी है। परिजनों ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वार्ड-17 पार्षद सुनील वर्मा व पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। आठ मरला चौकी पुलिस ने आरोपी फैक्ट्री मालिक संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।

आठ मरला निवासी कमलपुरी के परिजनों ने सोमवार दोपहर को आठ मरला चौक पर कमलपुरी के शव को रखकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएचओ थाना मॉडल टाउन नरेंद्र कुमार, आठ मरला चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह व वार्ड-17 पार्षद सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस व पार्षद ने परिजनों को समझाया और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। परिजन 10-15 मिनट बाद चौक से हटे। इधर डीएसपी संदीप मलिक कमल पुरी के घर पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी।
विज्ञापन


यह है मामला
ओम टेक्सटाइल के सुपरवाइजर कमल पुरी (24) निवासी आठ मरला कॉलोनी की रविवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी थी। कमल पुरी का शव फैक्ट्री की छत पर पड़ा मिला था। थाना मॉडल टाउन पुलिस व आठ मरला चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों ने बताया कि कमलपुरी ओम टेक्सटाइल में करीब एक साल से सुपरवाइजर था। वह कंपनी के सारे लेन-देन करता था। वह रविवार सुबह फैक्ट्री में काम पर गया था, लेकिन शाम तक नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि वे देर रात को फैक्ट्री में गए तो संदीप अपने बड़े भाई कमल के साथ भाग गया।
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस ने कमलपुरी की हत्या में रविवार रात को ही फैक्ट्री संदीप व उसके भाई कमल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इसमें संदीप को गिरफ्तार कर लिया है और उसको मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सुरेंद्र कुमार, प्रभारी, चौकी आठ मरला, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें