फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सीमेंट फैक्ट्री व थर्मल के बीच हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती गाड़ी टायर फटने से पलटी, चार युवक घायल
विज्ञापन

र्मल। असंध रोड पर सीमेंट प्लांट व थर्मल के बीच रॉ वाटर पंप हाउस के पास चलती हुई एक कार पलट गई। प्रत्यदर्शियों के अनुसार कार में ड्राइवर अरुण कुमार निवासी इसराना चला रहा था और उसमें चार युवक बैठे हुए थे।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पांच युवक कार में सवार होकर मतलौडा से इसराना जा रहे थे। थर्मल के पास कार पलट गई। किसी ने डीएवी स्कूल में जानकारी दी कि स्कूल के बच्चों का एक्सीडेंट हो गया है। इसकी जानकारी लगते ही प्रिंसिपल ऋतू दिलबागी स्टाफ सहित मौके पर पहुंची। उन्होने बताया कि ये सब स्कूल के पूर्व छात्र हैं। असंध नहर नाका प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। वहां पर कार चला रहे युवक अरुण कुमार का चाचा कबीर निवासी इसराना मिला। उसने बताया कि घर से अरुण अकेला मतलौडा शादी में आया था। बाकी युवकों की उसको कोई जानकारी नहीं है। इस संदर्भ में असंध नहर नाका प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि कार में दो युवक सवार थे। जो मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें