फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-थाना मॉडल टाउन व चांदनी बाग में सेन झपटमारी व थाना शहर में चोरी की वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी थाना व चौकी प्रभारियों को पढ़ा रहे थे कानून का पाठ, शहर में दो झपटमारी व एक चोरी की वारदात हो गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय में थाना व चौकी प्रभारियों को कानून व व्यवस्था का पाठ पढ़ा रहे थे। इसी बीच शहर में झपटमार व चोर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। बाइकर्स गैंग ने दशहरा के दिन मॉडल टाउन व थाना चांदनी बाग में झपटमारी की दो वारदातों को अंजाम दिया। झपटमार मॉडल टाउन थाने के अंतर्गत एक बुजुर्ग महिला से तीन तोले सोने और सेक्टर-11/12 में एक महिला से सवा तोले सोने की चेन तोड़ ले गए। वहीं थाना शहर के अंतर्गत न्यू रमेश नगर में एक मकान का ताला तोड़कर दिनदहाड़े 20 हजार की नकदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर ले गए। तीनों थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में हुई वारदातों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला नंबर-एक
थाना चांदनी बाग के अंतर्गत हुडा सेक्टर-12 में एक महिला की सवा तोले सोने की चेन तोड़ ली। निशा गर्ग निवासी सेक्टर-12 ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह शनिवार सुबह अपने मकान के गेट के पास पूजा कर रही थी। इसी समय एक युवक पीछे से आया और उसकी सवा तोले सोने की चेन तोड़ ली। वह अपने दूसरे साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने झपटमारों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। थाना चांदनी बाग पुलिस ने निशा गर्ग की शिकायत पर झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला नंबर-दो
थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत नंद विहार कॉलोनी आठ मरला में एक घर के बाहर बैठी एक महिला की तीन तोले सोने की चेन झपट ली। कुलदीप निवासी नंद विहार कॉलोनी ने आठ मरला चौकी पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी मां शनिवार को सुबह मकान के बाहर बैठी थी। इसी समय दो युवक मोटरसाइकिल पर आए। उनमें से एक युवक ने उसकी मां के गले से तीन तोले सोने की चेन तोड़ ली और अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने उसकी शिकायत पर झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला नंबर-तीन
तहसील कैंप न्यू रमेश नगर में लाखों की चोरी
थाना शहर के अंतर्गत तहसील कैंप न्यू रमेश नगर में एक मकान में दिनदहाड़े चोरी कर ली। पुनीत विज निवासी न्यू रमेश नगर मिया का कुआं तहसील कैंप ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि भाभी लतिका की डिलीवरी होनी थी। वे संजीवनी अस्पताल गए हुए थेे। वे दोपहर के समय घर वापस आए तो मैन गेट का ताला खुला हुआ था। उन्होंने दरवाजा खोलना चाहा तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी। उसने पड़ोस की छत से अंदर आकर दरवाजे की कुंडी खोली। मकान के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ थ। उसने तहसील कैंप चौकी पुलिस को इसकी शिकायत दी। उसने बताया कि चोर मकान से 20 हजार रुपये नकद, सोने के दो सैट, सोने की पांच अंगूठी, एक डायमंड अंगूठी, दो जोड़ी कानों की बाली व दो मोबाइल चोरी कर ले गए। थाना शहर पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें