फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण होने के साढ़े 14 घंटे बाद ढाई साल के मासूम का शव नाले में पड़ा मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण होने के साढ़े 14 घंटे बाद ढाई साल के मासूम का शव नाले में पड़ा मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन


थर्मल। गांव महमूदपुर से वीरवार को अपहृत किए गए ढाई साल के बच्चे प्रिंस पुत्र मोहन लाल का शव शुक्रवार सुबह बाबरपुर जाने वाले नाले में मिला। नाले के आस-पास भारी संख्या में लावारिस पशुओं को घूमता देख, राहगीरों व स्थानीय लोगों ने नाले के पास जाकर उसमें झांक कर देखा। जिस दौरान उन्हें नाले में बच्चे का शव पड़ा देखा। बच्चे का शव को नाले में पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव को नाले में से निकाल कर उसकी शिनाख्त के लिए काफी लोगों से पूछताछ की। जिस दौरान बच्चे के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां परिजनों के बयान पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार कुरूक्षेत्र के मुंडा खेड़ा निवासी मोहन लाल 15 साल पहले महमूदपुर गांव में परिवार सहित रहने लगा था। कुरूक्षेत्र से आने के बाद कुछ साल बाद ही उसने किराये के घर से अपना घर बना लिया। मृतक प्रिंस के दादा शेरसिंह ने बताया कि उनका गांव में किसी से बैर नही है। 27 दिसंबर को शाम करीब पौने पांच बजे प्रिंस घर के बाहर ही गली में खेल रहा था। इसके आधा घंटे बाद ही चौथी कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने अपने दादा केहरसिंह को सूचना दी कि गांव के मोहन लाल के लडके प्रिंस को एक सफेद रंग कार में जिसका गाड़ी नंबर पीले रंग में लिखे हुए थे। गाड़ी में बैठे कुछ बदमाश उसे उठा कर अपने साथ गांव काबड़ी की ओर ले गए। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी जगहों पर तलाश की। लेकिन उसका कही कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बच्चे के बताए गाड़ी नंबर की जांच करवाई, तो उस तरह का नंबर वैलिड़ नहीं मिला।
विज्ञापन

रिश्तेदारों पर जताई थी किडनैप की आशंका:
गाड़ी का नंबर ना मिलने पर परिजनों ने कैथल निवासी रिश्तेदारों पर अपहरण का शक जताया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि उनके रिश्तेदार किसी रेप के केस में जेल में है। पुलिस की टीम रात को ही परिवार वालों को कैथल ले गई। लेकिन उन्होंने इस बारे में अनभिगता प्रकट की। जिसके चलते पुलिस व परिजन वापिस आ गए। पुलिस व परिजन रात भर खोजबीन में लगे रहे। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे प्रिंस के पिता मोहन, पड़ोसी अजय व नरेश के साथ नाले किनारे खोजबीन कर रहे थे, तो मोहन लाल को लाल रंग दिखाई दिया। आगे जाकर देखा तो नाले मे प्रिंस का शव तैर रहा था। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
के लिए सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सीआईए सहित पुलिस की तीन टीमें लगी हुई है। जहां पर शव मिला उसी स्थान पर एक रजाई भी पडी हुई थी।
विज्ञापन

दिनभर की बच्चों की काउंसिलिंग
जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस टीम बच्चे के गांव गए। जहां मौजूद बच्चों से पुलिस ने खेल-खेल में मामले की काउंसिलिंग की। लेकिन पुलिस को इसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। जिसके चलते पुलिस शनिवार को फिर से बच्चों की काउंसिलिंग करेगी। वहीं पुलिस का कहना है कि काउंसिलिंग के लिए उन्होंने सीडब्ल्यूसी अधिकारियों को भी बुलाया था, लेकिन वो नहीं आए। जिस कारण पुलिस को ही बच्चों की काउंसिलिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें