फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांव सिवाह में पसीना रोड पर घर के बाहर खड़ी किशोरी पर पेट्रोल छिड़क लगा दी थी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने वाले को कोर्ट ने भेजा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
गांव सिवाह में पसीना रोड पर घर के बाहर खड़ी एक किशोरी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले सिरफिरे आशिक को वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आग लगने से झुलसी मां-बेटी का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि किशोरी की हालत में सुधार है।
मूलरूप से गांव मुबारक जिला छपरा बिहार निवासी कैलाशो देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह अपने परिवार के साथ सिवाह के पास पसीना रोड पर करीब 15 साल से किराए के मकान में रहती है। बुधवार सुबह उसकी 15 साल की बेटी सपना घर के बाहर खड़ी थी। तभी कॉलोनी में ही रहने वाला राजबीर वहां आया और अपनी जेब से पेट्रोल की बोतल निकालकर सपना पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह दौड़ती हुई बाहर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। बेटी को बचाने के प्रयास में उसके हाथ भी झुलस गए। आग लगने से झुलसी किशोरी को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने दोनों मां-बेटी को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सिवाह पसीना रोड स्थित अपने मकान के बाहर खड़ी किशोरी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। झुलसी मां-बेटी का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
- महाबीर सिंह, प्रभारी, सेक्टर-29 चौकी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें