फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी को अदालत में पेश कर लिया दो दिन का रिमांड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/मतलौडा। गांव उरलाना निवासी रमेश की हत्या के मामले में गिरफ्तार हत्यारोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव उरलाना निवासी रमेश को 23 जून को गांव का ही सुशील घर से बुलाकर ले गया था। देर रात तक रमेश घर नहीं पहुंचा। परिजनों के अनुसार देर रात सुशील ने घर आकर बताया कि रमेश गली में पड़ा है। उसे उठाकर ले जाओ। परिजन घायल रमेश को लेकर खानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। 28 जून की देर रात पीजीआई में उपचाराधीन रमेश ने दम तोड़ दिया था। रमेश की मौत से गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी थी कि जब तक हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। एसपी के आदेश पर उरलाना चौकी पुलिस ने हत्यारोपी गांव उरलाना निवासी सुशील को गिरफ्तार कर लिया था। चौकी प्रभारी रामेश्वर दत्त ने बताया कि गांव उरलाना निवासी रमेश के हत्यारोपी सुशील को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें