फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-किला थाना के अंतर्गत तहसील कैंप की एक कॉलोनी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने दो दोस्तों के साथ किया पत्नी सामूहिक दुराचार, केस दर्ज
विज्ञापन

पानीपत। किला थाना के अंतर्गत तहसील कैंप एरिया की एक कॉलोनी में एक पति ने दो दोस्तों के साथ पत्नी से सामूहिक दुराचार कर दिया। महिला को तीन दिन बाद होश आया है। आरोप है कि तीन में से एक आरोपी ने रूमाल बांध रखा था। किला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला किला थाना के अंतर्गत तीन दिन पहले का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसील कैंप एरिया की एक कॉलोनी निवासी एक महिला के साथ उसके पति ने अपने तीन दोस्तों के साथ सामूहिक दुराचार कर दिया। मायका पक्ष के लोग इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन बेहोशी की हालत में अर्धनग्न मिली है। वे उसको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां से उसकी हालत को देखते हुए पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। उसको वहां से वापस सिविल अस्पताल पानीपत ले आए। किला थाना पुलिस से महिला जांच अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पति अपने दो अन्य दोस्तों के साथ सामूहिक दुराचार किया। जांच अधिकारी संतोष ने बताया कि महिला ने पति समेत तीन लोगों पर सामूहिक दुराचार करने के बयान दिए हैं। महिला का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें