फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोलीखाल में पुलिस ने छापामारी कर चोरी की कार पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने मोहल्ला ढोलीखाल में छापामारी कर एक दुकान से चोरी की कार बरामद की। जबकि दुकानदार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुतुबशेर पुलिस ने ढोली खाल में स्थित एक दुकान में छापामारी की। ढोलीखाल में छापामारी होते ही हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाई और दुकान से एक कार बरामद की। पुलिस के अनुसार कार चोरी कर काटने के लिए वहां लाई गई थी। कार के बरामद होते ही दुकानदार पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। जबकि पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए युवक को छुड़ाने के लिए थाने पर लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस का कहना है कि चोरी की कार की बरामदगी के मामले में एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, जबकि दुकानदार की तलाश की जा रही है। आशंका है कि चोरी के अन्य वाहन भी आरोपी के पास हो सकते हैं, जिन्हें कहीं अन्य स्थान पर छिपाकर रखा गया हो।
पुलिस के सामने से ही फरार हो गया आरोपी
पुलिस ने जिस समय दुकान में छापा मारा उस समय दुकानदार मौके पर मौजूद था। लेकिन छापामार टीम की लापरवाही से आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। लोगों ने पुलिस पर जानबूझकर आरोपी को फरार कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें