तीन दिन बीतने के बाद भी ट्रेन के चपेट में आए युवक की नहीं हो सकी शिनाख्त
पानीपत। अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बुधवार को देर रात बाबरपुर-पानीपत रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आए 35 वर्षीय व्यक्ति के शव की तीन दिन बाद शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव की शिनाख्त तेज कर दी है।
जीआरपी एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात जीआरपी को सूचना मिली कि बाबरपुर व पानीपत के बीच एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और शव का अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद ही शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। उन्होंने बताया कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए जीआरपी टीम बाबरपुर व आसपास के लोगों से शव के बारे में पूछताछ कर रही है। मरने वाले व्यक्ति ने एक सफेद कमीज व काली पेंट पहनी हुई थी।