पानीपत। स्काई लार्क रोड स्थित कार एसेसरीज दुकान के बाहर कार में बैठकर शराब पी रहे तीन युवकों को दुकानदार ने मना किया तो युवकों ने दुकानदार को पीट दिया। दुकानदार को फिर देख लेने धमकी देते हुए फरार हो गए। करीब 3 घंटे बाद एक बाइक सवार ने दोनों दुकान के बाहर बाइक रोकी और दुकानदार से गाली-गलोज करने लगा। इतने में उसने पिस्तौल निकाली और हवाई फायर कर दशहत फैलाते हुए फरार हो गया। थाना शहर पुलिस सहित, तहसील कैंप चौकी पुलिस, सीआईए-टू व थ्री पहुंची। सीसीटीवी फुटेज सहित मौके से खोखा बरामद किया। दुकानदारों के बयान दर्ज कर पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।
बुधवार शाम के साढ़े 5 बजे स्काई लार्क रोड स्थित रोयलर्स लेटस्ट कार एस्सेरीज के बाहर एक जाइलो गाड़ी आकर रुकी। दुकान संचालक रवींद्र उस गाड़ी का स्टेयरिंग ठीक करने लगा। इसी दौरान वहां छाबड़ा मोटर्स स्पेयर एंड रिपेयर की दुकान के बाहर एक इको वैन आकर खड़ी हुई। जिसमें बैठे तीन युवक शराब की तीन बोतल लिए हुए शराब पी रहे थे। दुकान संचालक रवि ने उन्हें शराब पीने से मना किया तो युवकों ने उसे पीट दिया। हाथापाई होते देख स्काई लार्क रोड के दुकानदार इकट्ठा हो गए। जिस पर युवक फिर देख लेंगे की धमकी देकर करीब पौन 6 बजे फरार हो गए। करीब 3 घंटे बाद रात पौन 9 बजे दोनों दुकानों के बीच में एक बाइक सवार युवक आ कर रुका। जिसकी उम्र करीब 20 से 22 साल की थी, उसने पूछा की कौन था वो ? युवक के हाथ में गन देख दोनों दुकानदार संचालक दुकान के बाहर आए। जिनके बाहर आते ही युवक ने हवाई फायर किया और गन को हवा में लहराते हुए वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सीआइए-टू, थ्री सहित थाना शहर प्रभारी व तहसील कैंप चौकी इंचार्ज पहुंचे और जांच शुरू की।