फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगोरक्षकों ने पकड़ी मांस से भरी स्कॉर्पियो, गाय का मांस बताकर काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरक्षकों ने पकड़ी मांस से भरी स्कॉर्पियो, गाय का मांस बताकर काटा हंगामा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गोरक्षकों ने जीटी रोड सिवाह के पास मांस से भरी एक स्कॉर्पियो पकड़ी है। गोरक्षकों ने स्कॉर्पियो से बरामद मांस को गाय का बताकर जमकर हंगामा काटा। गोरक्षकों ने सेक्टर-29 चौकी पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने स्कॉर्पियो से बरामद मांस की जांच करवाने के लिए पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया और मांस की जांच कराई। डॉक्टर ने प्राथमिक जांच में स्कॉर्पियो से बरामद मांस भैंस का बताया है। वहीं सिविल अस्पताल से पहुंचे डॉक्टरों ने बताया कि मांस खाने योग्य नहीं है। डॉक्टर की राय पर सेक्टर-29 चौकी पुलिस ने बरामद मांस को डिस्ट्रॉय कर दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो में मांस लाने के आरोप में तीन को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार सुबह गोरक्षकों को सूचना मिली कि दिल्ली की तरफ से एक स्कॉर्पियों में मांस लाया जा रहा है। स्कॉर्पियो में भरा मांस गाय का हो सकता है। सूचना पर गोभक्तों ने समालखा में स्कॉर्पियो को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और भगाकर ले गया। गोरक्षकों ने इसकी सूचना सेक्टर-29 चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव सिवाह के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। दिल्ली की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो को रुकवाकर जांच की गई तो उसमें मांस भरा हुआ था। पुलिस के अनुसार गाड़ी में करीब पांच क्विंटल मांस था। पुलिस ने मांस की तस्करी के आरोप में चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान रियासत अली, शकील मोहम्मद व सादिक के रूप में दी है। तीनों संजय चौक इमाम साहिब मोहल्ला निवासी हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 279, 336 व 114 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


गाय का मांस बता काटा हंगामा
मौके पर पहुंचे गोरक्षकों ने स्कॉर्पियों से बरामद मांस गाय का बताकर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने गोरक्षकों को शांत करते हुए मांस की जांच के लिए पशु चिकित्सक डॉ. नीरज शर्मा और सिविल अस्पताल से डॉ. दिवांशु को बुलाया। पशु चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि यह मांस भैंस का है। वहीं सिविल अस्पताल से पहुंचे डॉ. दिवांशु ने मांस की जांच के बाद बताया कि यह मांस खाने योग्य नहीं है। डॉक्टर की राय के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो से बरामद मांस डिस्ट्रॉय कर दिया।

पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप
गोभक्त सुभाष, प्रवीन सिंगला, जोगेंद्र, सुखबीर, विक्की, सोनू, दिनेश व अनिल ने बताया कि मांस से भरी स्कॉर्पियों की सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। सूचना पर पुलिस ने सिवाह के पास नाका लगाकर मांस से भरी स्कॉर्पियो तो पकड़ ली। लेकिन पुलिस ने दुर्व्यवहार करते हुए कहा कि तुम क्यों पकड़ते हो इन्हें। पुलिस के व्यवहार से गोरक्षकों में रोष है।

दिल्ली से खरीद पानीपत ला रहे थे मांस
मांस से भरी स्कॉर्पियो सहित गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि रियासत अली मीट व्यापारी है और उसकी दुकान है। शनिवार सुबह दिल्ली से मांस खरीदकर लाए थे। लेकिन सिवाह के पास पुलिस ने उनकी स्कॉर्पियो को रोक लिया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की माने तो गाड़ी से बरामद मांस खाने लायक नहीं था। जबकि ये लोग बकरीद पर समुदाय विशेष के लोगों के लिए मांस लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन



गोरक्षकों ने उन्हें सूचना दी थी कि दिल्ली की तरफ से मांस से भरी एक स्कॉर्पियो गाड़ी आ रही है। जिसमें गाय का मांस होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस ने गांव सिवाह के पास दिल्ली की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें मांस भरा हुआ था। पुलिस ने मांस से भरी स्कॉर्पियो सहित गिरफ्तार तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महाबीर सिंह, प्रभारी, सेक्टर-29 चौकी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें