फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबे छात्र का शव तीसरे दिन 5 किलोमीटर आगे नदी में तैरता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे दिन 5 किमी दूर नदी में उतराता मिला डूबे छात्र का शव
विज्ञापन

सनौली। यमुना में डूबे 9वीं कक्षा के छात्र आर्यन का शव तीसरे दिन 5 किलोमीटर आगे यमुना के अंदर रेत के टापू के पास उतराता मिला। गोताखोर और ग्रामीण छात्र के शव को उठा कर गांव में पहुंचे तो पूरा गांव गमगीन हो गया। तीन दिनों से आर्यन के लिए रो रो कर बेहाल उसकी मां मौसम का शव देखकर बेसुध हो गई। परिवार की अन्य महिलाओं ने उन्हें ढांढस बांधाया। उसकी शव यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। यमुना नदी पुल पर यमुना किनारे पर आर्यन का संस्कार किया गया ।
बता दें कि मंगलवार सुबह सिंचाई विभाग की इंजन बोट मशीन को लेकर बेलदार राजकुमार, ग्रामीण और गोताखोर डूबे छात्र को तलाश रहे थे उसी दौरान उन्हें यमुना के अंदर पुल से कुछ पहले छात्र आर्यन का शव उतराता मिला। जिला प्रशासन की ओर से मधुबन के गोताखोर, कुरुक्षेत्र के गैस सिलिंडर गोताखोर सहित 25 प्राइवेट गोताखोर लगा कर डूबे छात्र की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

बता दें कि गांव सनौली खुर्द के अभिषेक(17) पुत्र उमेश त्यागी, आर्यन(16)पुत्र योगेश व उदय(15) पुत्र सोनू रविवार सुबह करीब 9.30 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर गांव तामशाबाद में यमुना नदी में नहाने के लिए गए। तीनों छात्रों ने अभी दसवीं, नौंवी की परीक्षाएं दी है। वे तीनों पानी में उतरे तो एक गहरे गड्ढे में चले गए, जिससे वे डूबने लगे। आर्यन व उदय एक दूसरे को बचाने में लगे रहे। अभिषेक थोड़ा उनसे अलग था। उसे यमुना में पड़े किसी पत्थर का थोड़ा सहारा मिल गया। उसने शोर मचाया तो यमुना के बंधे पर उपले पाथ रही महिलाओं ने अपनी चुनरी के सहारे किसी तरह उसे बचा लिया। वहीं अन्य दोनों छात्रों के डूबने का एलान तुरंत गांव की मस्जिद के लाउड स्पीकर से करवाया गया तो थोड़ी देर में ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं मामले की सूचना पुलिस व प्रशासन को दी गई। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे के बाद दोपहर करीब एक बजे उदय को यमुना से बेसुध हालत में बाहर निकाला। उसे पानीपत के हैदाराबादी अस्पताल में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शाम को बिना पोस्टमार्टम करवाएं ही मृतक उदय का परिजनों ने गांव में संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सनौली थाना प्रभारी सुरजभान और प्रशासन की ओर से बापौली के नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र व कानूनगो नरेश तीन दिनों से यमुना किनारे गोताखोरों के साथ डूबे छात्र की तलाश कराने में मौजूद रहे ।
फोटो संख्या-09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें