फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-शोरूम के पिछले शटर के ताले तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शोरूम के ताले तोड़कर करीब छह लाख की एलइडी चोरी
विज्ञापन

मतलौडा। स्थानीय रेलवे फाटक के पास मुख्य बाजार में इलेक्ट्रोनिक्स के एक शोरूम में पिछले शटर के ताले तोड़कर 16 एलइडी चोरी कर ली गई। मतलौडा थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शोरूम मालिक दिनेश कुमार ने बताया कि शोरूम में चोरी शुक्रवार की रात को हुई। वह शनिवार को सुबह जैसे ही शोरूम पर आया तो उसने देखा कि शोरूम का सामान बिखरा पड़ा है। उसने अंदर जाकर देखा तो पीछे गली में लगे शटर के ताले टूट पड़े हैं। चोर शोरूम से करीब छह लाख रुपये कीमत की सौलह एलईडी चोरी कर ले गए। शोरूम के आगे पड़ोसी की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो महिला और युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिए हैं। जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और एलइडी की गठरी बांधकर ले जा रहे हैं। पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट उठाए और शोरूम मालिक दिनेश के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें