फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैन स्नेचिंग व बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन स्नैचिंग और बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पानीपत। जेल से बाहर आने के बाद स्नैचिंग और बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सीआईए थ्री ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर इससे पहले भी चोरी के आठ केस दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी से स्नैचिंग की चेन, बाली और चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

सीआईए-थ्रीटीम प्रभारी छबील सिंह ने बताया कि सीआईए-थ्री की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी गुलशन उर्फ गुल्लु पुत्र ओमप्रकाश निवासी वधावा राम कालोनी को सेक्टर-25 मोड़ जीटी रोड के पास से गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने 31 दिसंबर 2018 को अपने साथी चिराग पुत्र रमेश कुमार निवासी कच्चा कैंप के साथ मिलकर थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत सब्जी मंडी पानीपत से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी को 25 मार्च को न्यायालय मे पेश कर 2 दिन के रिमांड लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी गुलशन उर्फ गुल्लु ने अपने साथी आरोपी चिराग को सोनीपत से गिरफ्तार करवाया और चोरी की गई बाइक बरामद करवाई। इसके अलावा दोनो आरोपों ने दिनांक 3 फरवरी सेक्टर 7 मोड़ से भी आरोपियों ने एक बाइक चोरी की थी। दोनों ने कई जगहों पर महिलाओं के गले से चेन व कानों की बालियां भी झपटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें