बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग से छीनी अगुंठी
मतलौडा। मतलौडा रेलवे फाटक के पास हनुमान मंदिर के आगे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बाजार में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग से सोने की अगुंठी निकाल ले गए।
मतलौडा निवासी बुजुर्ग रामफल घर से डेढ़ लाख रुपये लेकर पशु खरीदने पानीपत गया था। किसी कारण वश पशुओं की खरीद नहीं हो पाई और वह वापस मतलौडा आ गया। जैसे ही रामफल बस अड्डे से पैदल ही रेलवे फाटक के पास हनुमान मंदिर के सामने पहुंचा तो पीछा कर रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक रोक कर उसे मंदिर की पर्ची देने की बात कह कर बातों में उलझा लिया।इसी दौरान एक बदमाश ने बुजुर्ग रामफल की बाजू मरोड़ कर उसकी अंगुली से सोने की अगुंठी निकाल कर फरार हो गए। वारदात की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।