फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर मंदिर में पुजा करने जा रहे बाईक सवार युवक को मारी बुलेरो ने टक्कर ,मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल पर मंदिर में पुजा करने जा रहे बाइक सवार युवक को मारी बुलेरो ने टक्कर ,मौके पर मौत
विज्ञापन


मतलौडा। नए वर्ष पर एक जनवरी को गांव मातण्ड से सफीदो मंदिर में पुजा करने बाइक पर जा रहे युवक को अचानक खेतों से निकली बुलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को चोटें आई। घायल को पीजीआई खानपुर दाखिल करवाया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक राकेश के भाई सुभाष ने पुलिस में दर्ज करवाए मुकदमे में कहा कि उसका भाई राकेश व चचेरा भाई सुनील बाइक पर एक जनवरी को मातंड गांव से सफीदों मंदिर में पुजा करने जा रहे थे। उनके पीछे दूसरी बाइक वह चला रहा था। सींक पुलिस नाके के पास अचानक खेतों के रास्ते से तेज गति से आई बुलेरो गाड़ी ने राकेश की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे राकेश व सुनील को गंभीर चौटे आई। राकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। आनन-फानन में दोनों को पीजीआई खानपुर रेफर किया गया। जहां पर डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। बुलेरो गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें