फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला युवती की कटी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। बलिया-छपरा रेल प्रखंड पर स्थित सहतवार पूर्वी सिग्नल से करीब 300 मीटर पूरब दिशा में रेलवे ट्रैक पर बुधवार की सुबह ट्रेन से कटी एक अज्ञात युवती की लाश मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलिया-छपरा रेलखंड पर स्थित सहतवार रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिग्नल से करीब 300 मीटर पूरब दिशा में रेलवे ट्रैक पार कर कुछ लोग खेत घूमने जा रहे थे। इसी बीच रेलवे ट्रैक पर करीब 18 वर्षीय युवती की कटी लाश दिखायी दी। युवती लाल व सफेद चेकदार सूट व नीला सलवार पहनी हुई थी। उसके एक हाथ में लाल व पीला धागा तथा दूसरे हाथ में ब्रासलेट था। पुलिस ने कई लोगों को दिखाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें