फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते पड़ोसी को चाकूओं से गोदने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल, चाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी को चाकुओं से गोदने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन

वारदात में इस्तेमाल कटर बरामद, नाजुक बनी हुई है फरमान की हालत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गंगाराम कॉलोनी के फरमान का गला रेतने के आरोपी गंगाराम कॉलोनी के शिवम उर्फ शिब्बू और एक नाबालिग को थाना मॉडल टाउन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल कटर बरामद करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया। वहां से शिवम को करनाल और नाबालिग को मधुबन जेल भेज दिया गया। थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि फरार आरोपित मनजीत और इमरान की भी तलाश की जा रही है। वहीं निजी अस्पताल में भर्ती घायल फरमान की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

ये है मामला : बीते बुधवार को फरमान शिवम व उसके साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी होने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। वहां मौजूद अन्य युवकों ने भी फरमान के साथ मारपीट की। मौके से फरमान ने भाग कर जान बचाई थी। इसी बात की रंजिश के चलते शिवम ने उसके पांच अन्य साथियों संग शुक्रवार को उसे गली के बीच पकड़ लिया व उस पर सभी आरोपियों ने हमला बोल दिया। हमले के दौरान आरोपितों ने उस पर कटर से सात बार हमला किया। इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया था व आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायल का इलाज असंध रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहां इलाज के दौरान उसके घाव भरने के लिए उसके शरीर पर 146 टांके लगाए जा चुके हैं। लेकिन उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें