फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से अपने साथ युवती को लेकर आए दो युवकों ने नांगलखेड़ी में लिया था किराये पर कमरा, युवती की गला घोंटकर हत्या कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
गांव नांगल में एक किराये के मकान में एक युवती का शव मिला है। युवती की गला घोटकर हत्या की गई है। हत्या का आरोप उसी के साथ रहने वाले दो युवकों पर है। दोनों युवक फिलहाल फरार है। कमरे से एक आधार कार्ड, एक फोटो, एक लैपटॉप व एक बैंक कॉपी मिली है। चांदनी बाग थाना पुलिस ने इसको कब्जे में लेकर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। शुक्रवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नारायण डबास शव का पोस्टमार्टम करेंगे। पुलिस युवती की भी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
रोहताश निवासी नांगलखेड़ी ने बताया कि उसके पास मंगलवार को दो युवक व एक युवती कमरा किराये पर लेने के लिए आए थे। उन्होंने कहा था कि वो सिवाह गांव के पास फैक्टरी में साथ काम करते हैं। उन्होंने उनकी बातों में आकर अपने क्वार्टर पर कमरा किराये पर दे दिया था। वीरवार सुबह उनको लोगों ने बताया कि दोनों युवक व युवती आपस में झगड़ा कर रहे थे। वह कमरे पर जाकर उनको शांत भी करके आए थे। दोपहर को उनको सूचना मिली कि युवती का शव कमरे में पड़ा है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कमरे के बाहर की कुंडी लगी थी। युवती का शव फर्श पर पड़ा था। उसके गले में चुन्नी थी। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। सूचना पाकर डीएसपी जगदीप दूहन व चांदनी बाग थाना के अतिरिक्त प्रभारी बलवान सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आस पास के लोगों से पूछताछ की और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल ने मौके से सबूतों के नमूने उठाए।
विज्ञापन


जूस वाले ने दिलवाया था कमरा
गांव में दो युवक व एक युवती कमरे की तलाश में घूम रहे थे। वहां पर उनकी मुलाकात एक जूस वाले से हुई और तीनों ने उसे बताया कि उन्हें एक कमरा चाहिए। उसने बताया पास ही ग्रामीण रोहताश का घर है और उसके घर में खाली कमरा है।
शव के पास से ये मिले दस्तावेज
रोहताश के पास दो घर हैं। उसकी किरयाणा की दुकान है। वह एक घर में अपने परिवार के साथ रहता था और दूूसरे घर को उसने किराए पर दे रखा था। जहां पर 13 किराएदार रहते हैं। उसने वहीं पर तीनों को एक कमरा किराए पर दिया था। युवती के शव के पास से एक आधार कार्ड, एक बैंक कॉपी, एक पासपोर्ट फोटो व एक लैपटॉप मिला है।

वे अपने दस्तावेज व लैपटॉप क्यों छोड़ गए
आरोपियों द्वारा मौके पर छोड़ा गया सामान भी पुलिस के लिए किसी गुत्थी से कम नहीं है। पुलिस को शक ये भी है कि आरोपी उनकी जांच को भटकाने के लिए मौके पर ये दस्तावेज छोड़कर गए हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस को जो आधार कार्ड मिला है उस पर नाम आरिफ अली जिला हरदोई राज्य उत्तर प्रदेश लिखा हुआ है। यह भी हो सकता है युवक वारदात को अंजाम देने के बाद किसी दूसरे का आधार कार्ड डाल कर चले गए हों, ताकि जांच को प्रभावित किया जा सके। दो युवकों के साथ एक युुवती का रहना और 44 घंटे के बाद शव मिलना, ये सब जांच के विषय हैं। वहीं अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के बाद मामले की गुत्थी सुलझेगी। युवती की शिनाख्त करने का भी प्रयास चल रहा है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जगदीप सिंह दूहन, डीएसपी हेडक्वार्टर पानीपत।


हरदोई के ध्यानार्थ....


युवती की गला घोटकर हत्या
- यूपी से अपने साथ युवती को लेकर आए दो युवकों ने नांगलखेड़ी में लिया था किराये पर कमरा, हत्या कर हुए फरार
- युवती का शव विकास नगर स्थित कमरे से हुआ बरामद, शव के पास कमरे से हरदोई उ.प्र. के व्यक्ति का मिला आधार कार्ड, लैपटॉप भी मिला
फोटो 16, 18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें