अलग-अलग जगहों से अवैध शराब के तस्कर पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। थाना मॉडल टाउन व इसराना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते अलग अलग स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुलिस ने अंग्रेजी व देसी शराब की बोतलें बरामद की।
थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत आठ मरला चौकी सिपाही नरेंद्र कुमार ने बुधवार को देशवाल चौक के पास से अजय पुत्र लाल सिंह निवासी आरके पुरम पानीपत को अवैध शराब की 24 बोतल सहित गिरफतार किया । वही असंध रोड चौकी सिपाही नरेश कुमार ने सुताना से भादड़ की ओर जाने वाले रास्ते से धर्मबीर पुत्र सोहरन निवासी बिंझौल को अवेध शराब की 36 बोतलें सहित गिरफतार किया। थाना इसराना सिपाही सुखबीर ने परढाना रोड नजदीक रेलवे फाटक के पास से योगेश पुत्र रघबीर निवासी इसराना को 14 बोतल व 13 पव्वें सहित गिरफतार किया। आरोपियों के खिलाफ संबधित थाना में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।