फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-थाना शहर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमी को कंटेनर भेजने के नाम पर 2.18 लाख की चपत
विज्ञापन

पानीपत। रेलवे रोड पर पीवीसी केबल आयात करने वाले एक उद्यमी के साथ 2.18 लाख की चपत लगा दी। उद्यमी ने अंबाला व गाजीयाबाद के दो एजेंटों धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि अंबाला निवासी कंटेनर का एजेंट बनकर आया था, जबकि दूसरा व्यक्ति खुद को उक्त कंपनी से बता रहा था। थाना शहर पुलिस ने दोनों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सतीश भारद्वाज निवासी गीता कॉलोनी ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह पीवीसी पैनल आयात करके बेचता है। विदेश से कंटेनर मांगने के लिए फ्राइट फोरवर्डिंग एजेंट की जरूरत रहती है। मेरे पास नीलकमल निवासी सेक्टर-7 अंबाला एजेंट के तौर पर उसके पास पाया। उसने उसके द्वारा दिए गए रेट पर एक कंटेनर बुक करा दिया और मुझे कंटेनर मिल भी गया। नीलकमल उसके पास फिर आया। उसने मुझे दो कंटेनर के रेट दे गया। उसने पेमेंट एडवांस में लेने की कही। उसने चेक से पेमेंट की कही तो उसने जीएसटी के चलते कंप्यूटर तैयार न होने की बात कही। नीलकमल उससे 1.78 लाख रुपये दोनों कंटेनर और 40 हजार रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी के नाम पर ले गया। उसने नीलकमल से बात की, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने कुमार त्रिपुरारी निवासी इंद्रपुरम गाजीयाबाद यूपी से बात की तो वह भी मना करने लगा। सतीश भारद्वाज का आरोप है कि इन दोनों ने सांठगांठ कर उसके साथ 2.18 लाख की धोखाधड़ी कर ली। थाना शहर पुलिस ने सतीश भारद्वाज की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें