फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-20 के घर से सोने-चांदी के जेवरात, एक गैंस सिलेंडर व एक मोटर साइकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई के लिए रखी दो महिलाएं आभूषण व नकदी लेकर फुर्र
विज्ञापन

कैथल। चोरी के तीन मामलों में चोर घर से लाखों रुपये का सोने व चांदी के जेवरात, गैस सिलेंडर व एक मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। सेक्टर 20 में घरेलू कार्य के लिए रखी दो महिलाएं ही घर से आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गई। पुलिस ने शिकायतों के बाद मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का रहा। पुलिस को दी शिकायत में हुडा सेक्टर-20 निवासी अमित गोयल ने बताया कि कुछ समय पहले उसके 22 वर्षीय भाई की मौत हो गई थी। घर पर तनाव का माहौल था। इस दौरान घरेलू कार्य के लिए उन्होंने दो महिलाओं को रखा था। पांच से 13 सिंतबर तक उन महिलाओं ने उनके घर पर काम किया। इसी बीच उनके घर से उसकी मां की पांच सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, 9 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। एसआई साहब सिंह ने बताया कि पुलिस ने माता गेट निवासी शिमला उर्फ सीमा व तमन्ना ने खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दूसरा मामला कलायत थाना क्षेत्र का रहा। पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि 13 सिंतबर की शाम को किसी ने उसका सिलेंडर चोरी कर लिया। हैड कांस्टेबल रघुबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में राजौंद पुलिस को दी शिकायत में गांव मूंदडी निवासी सुनील ने बताया कि 19 सिंतबर की दोपहर करीब साढे़ 12 बजे गांव से ही उसकी बाइक चोरी कर ली गई। हैड कांस्टेबल अमृत लाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें