फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाना मॉडल टाउन पुलिस ने अदालत में पेश कर दो डेरा अनुयायियों को लिए एक दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाली पार्क में गाड़ियों को आग लगाने के आरोपी छह डेरा अनुयायी गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने के बाद 25 अगस्त को हाली पार्क में खड़ी नगर निगम की चार गाड़ियों को आग लगाने के आरोप में छह डेरा अनुयायियों को गिरफ्तार किया है। सभी डेरा अनुयायियों को हरिनगर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता भंगीदास बिल्लू अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने शनिवार को सभी डेरा अनुयायियों को अदालत में पेश किया। जहां से दो को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, जबकि चार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस इस मामले मेें अब तक नौ डेरा अनुयायियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने 25 अगस्त को हाली पार्क में खड़ी नगर निगम की चार गाड़ियों को आग लगाने व दंगा भड़काने का प्रयास करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार देर शाम हरिनगर से छह डेरा अनुयायियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनकी पहचान ब्रह्मपाल उर्फ बिल्लू निवासी हरिनगर, तीरसपाल निवासी हरिनगर, बृजपाल निवासी हरिनगर, मूलचंद निवासी हरिनगर, अमित निवासी हरिनगर व प्रवीन निवासी सिद्धार्थ नगर के रूप में दी। पुलिस ने गिरफ्तार डेरा अनुयायियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से ब्रह्मपाल व तीरसपाल को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। जबकि अन्य चार डेरा अनुयायियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस अब तक नौ डेरा अनुयायियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य डेरा अनुयायियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपियों ने हरिनगर में एक डेरा अनुयायी के घर पर ही साजिश रची थी। पुलिस पूछताछ में पहले गिरफ्तार तीन आरोपियों ने इन सब आरोपों को कबूल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाली पार्क में नगर निगम की गाड़ियों को आग व दंगा भड़काने के आरोप में छह डेरा अनुयायियों को शुक्रवार देर सायं हरिनगर से गिरफ्तार किया था। शनिवार को सभी डेरा अनुयायियों को अदालत में पेश किया। जहां से दो डेरा अनुयायियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। वहीं चार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
राजबीर सिंह, जांच अधिकारी, एएसआई, थाना मॉडल टाउन, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें