फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-करनाल से रोहतक जा रही बस में टिकट न लेने पर हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-12
विज्ञापन

करनाल डिपो की बस के चालक, परिचालक पर हमला, लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना।
हरियाणा रोडवेज की करनाल से रोहतक जा रही बस के चालक दल के साथ डाहर चौक पर कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इससे नाराज रोडवेज के चालक ने दूसरी बसों के चालकों के साथ बसों को हाईवे के बीचो-बीच खड़ा कर जाम लगा दिया। चालक दल का आरोप है कि दो यात्रियों को टिकट लेने की कहने पर अपने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। थाना प्रभारी ने समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज करनाल डिपो की एक बस शुक्रवार को करनाल से रोहतक जा रही थी। कंडक्टर ने पानीपत से सवार दो युवकों को टिकट लेने की कही। दोनों ने टिकट लेने से मना कर दिया। इस पर परिचालक व दोनों युवकों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। जब बस डाहर चौक पर पहुंची तो पहले से ही तैयार बाइक सवार युवकों ने बाइक बस के सामने अड़ा कर खड़ी कर दी और बस में चढ़कर बस चालक अनिल व परिचालक जितेंद्र के साथ मारपीट व बदसलूकी की। हमलावर युवक कुछ ही देर में अपनी मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए। चालक व परिचालक के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही रोडवेज की दूसरी बसों के चालक व परिचालक भी पहुंच गए। उन्होंने बसों को डाहर चौक पर बीचोंबीच अड़ाकर जाम लगा दिया। जिससे दोनों तरफ का यातायात ठप हो गया। थाना इसराना प्रभारी नवीन संधू सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने भरोसा देकर जाम खुलवाया। बस चालक अनिल व परिचालक जितेंद्र ने अपने साथ हुई मारपीट व बदसलूकी की शिकायत पुलिस को दी। थाना प्रभारी नवीन संधू ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें