फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस दो महिलाओं सहित 5 को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साईं कॉलोनी में घर में घुस कर एक महिला पर 5 लोगों ने लाठी-डंडों व चाकू से हमला बोल दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बचाव में आए देवर के पैर में आरोपियों ने चाकू घोंप दिया। हमले के दौरान दो महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गए। महिला के बयान पर थाना चांदनीबाग पुलिस आरोपी पिता-पुत्र सहित तीन भांजों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

साईं कॉलोनी निवासी महिला गुड्डी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने 5 माह के बच्चे के साथ अपने घर पर थी। इसी दौरान सुरेंद्र, सुरेंद्र का लड़का विजय उर्फ बिट्टू सहित इसके भांजे दीपक, संदीप व अमित घर में घुस गए। सभी के हाथों में लाठी-डंडे, चाकू, गंड़ासी थे। उन्होंने आते ही हमला बोल दिया। महिला का शोर सुन कर मौके पर देवर महाबीर पहुंचा। आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान महाबीर के पैर में चाकू घोंप दिया। इतना ही नहीं मौके पर पहुंचे साहिल व सोनू के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। बाहर आने के बाद आरोपियों ने घर पर ईंट बरसानी शुरू कर दी। जिस दौरान बीच-बचाव में आई महाबीर की पत्नी अनीता के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि उक्त आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़िता के बयान पर उक्त नामजद पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच हर पहलु से की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप कुमार, थाना चांदनीबाग प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें