फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बेटे की मौत, बाप घायल, अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पानीपत रेफर कर दिया। पानीपत ले जाते वक्त बीच रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया, जबकि पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी निवासी और वर्तमान में पानीपत के गोल्डन पार्क के पास किराए के मकान में रह रहे कृष्ण (32) अपने 6 वर्षीय बेटे अंश के साथ पानीपत से कोई काम निपटा कर घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े 9 बजे हाईवे पर मच्छरौली के नजदीक दशमेश ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जहां पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बेटे ने दम तोड़ दिया। इस संदर्भ में जांच कर्मी एचसी राजबीर ने बताया कि मच्छरौली के पास बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल है, जबकि बेटे ने दम तोड़ दिया। रविवार को बच्चे का शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि घायल कृष्ण के बहनोई (जीजा) राहुल के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें