पानीपत। विश्वविद्यालय में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा पेपर देने के लिए गई थी, लेकिन वह नहीं लौटी। वहीं छात्रा के पिता ने इस संबंध में एक युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छात्रा की खोज शुुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक किसान ने पुलिस को बताया कि उसका एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनमें से 21 वर्षीय बड़ी बेटी सोनीपत जिले के अंतर्गत एक यूनिवर्सिटी में एमएससी प्रथम वर्ष में पढ़ती है। गत 8 मई को उसकी बेटी सुबह 8 बजे घर से पेपर देने के लिए यूनिवर्सिटी गई थी। वह अभी तक वापस नहीं लौटी है। उन्होंने अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारियों व आस पड़ोस में छात्रा की तलाश कर ली है, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इसी दौरान उन्हें पता चला है कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक युवक ललित उसकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए लड़की की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार का कहना है कि पिता के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके छात्रा को उसके कब्जे से मुक्त करा लिया जाएगा।