फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी मुकदमे के आरोपियों ने घर में घुस कर ससुर का पता ना बताने बहु के सिर तानी पिस्तौल, 1

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले पूछा ससुर का पता, नहीं बताई तो आरोपियों ने बहू पर तानी पिस्तौल
विज्ञापन

शिकायत के 18 दिन बाद एसपी की फटकार के बाद चांदनीबाग थाना पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। विकास नगर में दीवानी मुकदमे के आरोपी दूसरे पक्ष के घर में घुस घर में काम रही बहू से उसके ससुर का पता पूछने लगे। पता न बताने पर आरोपियों ने बहू के सिर पर पिस्तौल तान दी। इससे बहू की चीख निकल गई। चीख की आवाज सुनकर घर के बाकी लोग व पड़ोसी मौके पर जुट गए। लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित परिवार मामले की शिकायत लेकर चांदनीबाग थाना पुलिस के पास गए। उन्होंने उनके क्षेत्र का मामला नहीं होने का हवाला देकर सेक्टर-12 पुलिस चौकी भेज दिया। सेक्टर-12 पुलिस चौकी ने मामले को महिला थाना पुलिस में दर्ज करवाने की हिदायत थी। 18 दिन तक भी किसी भी चौकी या थाने पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित परिवार वाले एसपी मनबीर सिंह से मिले। एसपी मनबीर सिंह ने थाना चांदनीबाग पुलिस प्रभारी को फटकार लगाते हुए पीड़ितों के बयान दर्ज करने निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी पीड़िता कविता पत्नी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ससुर व गांव दीवाना निवासी धर्मबीर पुत्र राम सिंह का लेनदेन का विवाद है। इसमें दोनों का दीवानी मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। इसी केस के चलते नौ सितंबर सुबह 10 बजे आरोपी धर्मबीर व उसका लड़का विकास 10 अन्य बदमाशों के साथ उसके घर में घुसे। आरोपियों के हाथ में पिस्तौल व अन्य हथियार थे। उस दौरान कविता घर का काम रही थी। आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली-गलौच करनी शुरू कर दी व कविता के ससुर का पता पूछने लगे। उसका पता न बताने पर विकास ने महिला के सिर पर पिस्तौल तान दी। इससे उसकी चीख निकल गई। चीख सुनने के बाद लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों की भीड़ जुटते देख आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें