फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-चार बदमाशों ने जीटी रोड स्थित ढाबे पर दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल में एसडीओ और उसके पति से कार, नकदी, मोबाइल लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। जीटी रोड गांव पट्टीकल्याणा के पास एक ढाबे के पास कार में बैठे दंपति से बाइक सवार चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर कार, हजारों नकदी व मोबाइल लूट लिया। पत्नी थर्मल पावर स्टेशन पानीपत एसडीओ और पति मुरथल स्थित एक कंपनी में सहायक मैनेजर के पद पर तैनात है। थाना समालखा पुलिस ने शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में अजय निवासी झरोठी (खरखौदा, सोनीपत) ने बताया कि वह एक ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी मुरथल में बतौर सहायक मैनेजर कार्य करता है। उसकी पत्नी सिम्मी (थर्मल) पानीपत में एसडीओ है और दोनों थर्मल में ही मिले सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। वह शुक्रवार रात को मुरथल से अपनी कार से चला था, गन्नौर से पत्नी को लेकर थर्मल के लिए रवाना हुए थे। गांव पट्टीकल्याणा के पास रात करीब साढे़ आठ बजे एक ढाबे के पास कार खड़ी कर खाने का सामान लिया और कार में ही बैठकर खाने लगे। इसी दौरान एक बाइक से चार युवक वहां आ धमके और उनके साथ गालीगलौज करते हुए उसको कार से नीचे उतारकर धमकाया। उसने बदमाशों का विरोध किया तो एक बदमाश ने उस पर पिस्तौल तान दी। जिससे वह घबरा गया और उसने अपनी जेब में से बीस हजार रुपये निकाल कर बदमाशों को दे दिए। बदमाशों ने उसके पत्नी को कार से बाहर निकालते हुए मोबाइल छीन लिया और कार लेकर भाग गए। उसने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस को जीटी रोड पट्टीकल्याणा स्थित एक ढाबे पर एक दंपति के साथ पिस्तौल के बल पर लूटपाट की सूचना मिली थी। पुलिस ने इसमें पति की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को काबू कर लेगी।
नवीन संधू, प्रभारी, थाना समालखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें