फैक्ट्री से मशीनें और इनवर्टर चोरी
पानीपत। सिवाह पीर बाबा के पीछे स्थित एक फैक्ट्री को निशाना बनाया। चोर यहां से सिलाई मशीनें व इंवर्टर चोरी कर ले गए। फैक्ट्री मालिक ने मामले की शिकायत सेक्टर-29 चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-29 चौकी पुलिस को दी शिकायत में मतलौडा के गांव बेगमपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी सिवाह पीर बाबा के पीछे फैक्ट्री है। जिसमें सिलाई मशीन लगाई हुई हैं। सुरेंद्र ने बताया कि वीरवार को वह फैक्ट्री बंदकर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह पहुंचा तो शटर टूटा हुआ था और फैक्ट्री से पांच सिलाई मशीन, दो ओवरलॉक मशीन व एक इंवर्टर चोरी मिला। सेक्टर-29 चौकी प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि फैक्ट्री मालिक की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।