लूटी हुई बलैरो सहित तीन आरोपी काबू
फोटो संख्या- 51
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। भैंसचाला चौक से सीआईए-वन ने ड्राइवर का अपहरण कर नकदी व बलैरो गाड़ी छीनने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने उनकी पहचान दिलेर पुत्र देवेंद्र निवासी ज्योति नगर, मोहनलाल पुत्र भोलाराम निवासी राजीव कॉलोनी करनाल व सन्नी पुत्र अशोक निवासी कच्चा कैंप पानीपत के रूप में बताई। आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
सीआईए-वन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर सदीप कुमार ने बताया की गुप्त सूचना पर उक्त पते पर पुलिस ने रेड़ की। जहां रेड़ कर तीनों आरोपियों को मौके से बलैरो गाड़ी सहित काबू किया। आरोपियों ने यह गाड़ी थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत पचरंगा फैक्टरी के पास से 1 फरवरी को एक युवक से मारपीट कर लूटी थी। जिसे बेचने के लिए आरोपी यूपी की ओर जा रहे थे। आरोपी दिलेर का पहले भी अपराधिक रिकार्ड पाया गया है। आरोपी मोहनलाल व सन्नी करीब दो माह पहले ही दिलेर के संपर्क में आए थे।