सूरज ढलते ही औद्योगिक नगरी बन जाती है क्राइम सिटी
फरवरी माह में अब तक हुई 35 से ज्यादा लूट और चोरी की वारदातें, बदमाश दे रहे पुलिस को चुनौती, पुलिस केवल केस दर्ज करने तक सीमित
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
औद्योगिक नगरी पानीपत में दिन प्रति दिन चोरी-लूट जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पानीपत शहर अब औद्योगिक नगरी से क्राइम सिटी बनता जा रहा है। सूरज ढलते ही शहर में चोर, लूटे घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और वहीं सेवा, सुरक्षा और सहयोग का दम भरने वाली पुलिस मामला दर्ज करने तक सीमित रह जाती है। पुलिस की इस ढुलमुल कार्रवाई के कारण बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे है। शहर में बढ़ रही घटनाओं से शहरवासी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि शहर में चोरी व लूट तो आम बात हो चुकी है। हर रोज दो से तीन घटनाएं चोरी व लूट की होती हैं, तो वहीं सरेआम गोलियां भी चलती है। इससे साफ नजर आ रहा है कि बदमाशों को किसी का डर नहीं है। फरवरी में ही शहर में लूट और चोरी की अभी तक 35 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी है। इनमें से एक या दो मामलों को ही पुलिस ट्रेस कर पाई है, बाकी सभी मामले अनट्रेस है। ऐसे में ज्यादातर मामलों में पुलिस केवल वारदात के बाद केस दर्ज करती है, जांच के नाम पर कुछ नहीं होता है।
इसलिए नहीं सुलझ पाते मामले
आज भी पुलिस पुराने ढर्रे पर काम कर रही है, जबकि बदमाश हाइटेक हो चुके हैं। वारदात होने के बाद पुलिस केस दर्ज करती है और बदमाशों को पकड़ने के लिए न तो थानों में पुलिस कर्मचारी पर्याप्त हैं ओर नहीं पुलिस पर हाई टेक्नोलॉजी है। कहने को पानीपत में साइबर क्राइम को लेकर एक यूनिट हैं, लेकिन यहां पर काम का इतना लोड है कि एक- एक केस की डिटेल लेने के लिए पुलिस अधिकारियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसके साथ ही पुलिस की पीसीआर भी खस्ता हालत में है।
ये बड़ी वारदातें नहीं हुई ट्रेस
पहली घटना
29 जनवरी को सनौली रोड पर भीम गौड़ा मंदिर के पास आईआईएफएल गोल्ड लो कंपनी में 3.92 करोड़ के सोने के गहने व दो लाख लूटने के मामले में अभी तक पुलिस आरोपियों को सुराग नहीं लगा पाई है। इस मामले में नकाब पहने आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में वे गहना से जांच कर रहे हैं और जल्द ही इस मामले को ट्रेस कर लेंगे।
दूसरी घटना
10 फरवरी को गोहाना रोड स्थित गणपति हैंडलूम मार्केट स्थित दवा के गोदाम से नाकाबपोश बदमाश 14 लाख रुपये की दवा चोरी कर ले गए थे, इसके साथ ही चोरों ने सीए और एडवोकेट के ऑफिस से कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी किया था। इस मामले में पहले ही पुलिस ने तीन दिन बाद मामला दर्ज किया। इसके बाद अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
इस माह में ये हुई मुख्य चोरी
1 फरवरी को को तहसील कैंप के समीप एक दुकान का शटर तोड़कर से 15 हजार रुपये कैश व मोबाइल चोरी।
2 फरवरी को मॉडल टाउन की सैनी कॉलोनी स्थित एक घर से रिवॉल्वर, 10 कारतूस, 50 हजार रुपये कैश चोरी।
2 फरवरी को मॉडल टाउन के रामलाल चौक के पास रात को दुकानदार के साथ मारपीट कर की लूट।
3 फरवरी को अमर भवन चौक के पास रात को दो दुकानों के शटर तोड़कर 25 हजार रुपये कैश, 15 साइन किए हुए चेक व अन्य सामान चोरी।
4 फरवरी को मतलौडा पुलिस थाने के समीप 35 वर्ष के हेमराज की पीट-पीटकर की हत्या।
4 फरवरी को काबड़ी रोड पर कालू पीर कॉलोनी निवासी बंटी से मारपीट कर छीने 15 हजार रुपये
4 फरवरी को एसबीआई व सेंट्रल बैंक में आए दो उपभोक्ताओं को नशीला पदार्थ पिलाकर 45 हजार रुपये ठगे।
6 फरवरी को गंगा राम कॉलोनी में एक मकान से 35 हजार रुपये कैश, साढ़े तीन लाख रुपये के गहने चोरी।
9 फरवरी को विजय नगर के दो मकानों में 50 हजार रुपये कैश व लाखों के गहने चोरी।
10 फरवरी को समालखा चौक पर खड़ी एक कार से 15 हजार रुपये व मोबाइल चोरी।
10 फरवरी को गोहाना रोड स्थित गणपति हैंडलूम मार्केट स्थित दवा के गोदाम से 14 लाख रुपये की दवा चोरी, सीए व एडवोकेट के ऑफिस से कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी।
10 फरवरी को नारा गांव स्थित एक्सिस बैंक में चोरी का किया प्रयास।
10 फरवरी बरसत रोड स्थित ई-रिक्शा शोरूम से हजारों की बैटरी चोरी।
11 फरवरी को पटेल नगर में पोस्ट ऑफिस के समीप एक महिला से रात को झपटा पर्स।
13 फरवरी को कुराड गांव में फैक्टरी से पेमेंट लेने जा रहे युवक से छीनेे 2200 रुपये।
14 फरवरी को हॉली पार्क के समीप काबड़ी निवासी सुमिल पर पांच युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते चलाई गोली।
14 फरवरी मॉडल टाउन के विराट नगर में घर में घुस कर महिला से झपटा मोबाइल।
14 फरवरी को संजय चौक पर गैस चूल्हा न बदलने पर ग्राहक ने दुकानदार का तोड़ा हाथ।
15 फरवरी को गंगा राम कॉलोनी में एक मकान से 35 हजार रुपये कैश व साढ़े तीन लाख रुपये के गहने चोरी।
17 फरवरी को सनौली रोड पर श्री कृष्ण फिलिंग पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को बंधक बनाकर लूट।
18 फरवरी को सनौली रोड पर उग्रा खेड़ी के समीप रात को वेटर को बंधक बनाकर लूट।
19 फरवरी को जाटल रोड बुद्धराम कॉलोनी में एक लाख रुपये के गहने व 50 हजार रुपये कैश चोरी।
21 फरवरी को शांति नगर में तीस हजार व अन्य सामान चोरी।
22 फरवरी को सतकरतार कॉलोनी में 14 हजार रुपये कैश व गहने चोरी।
22 फरवरी को रामलाल चौक से चार-चार हजार रुपये के जूते पहन कर भागने की घटना।
25 समालखा में मॉडल टाउन में महिला से झपटा पर्स, रेलवे रोड पर महिला को रुमाल सुघां कर सोने की चेन व कानों की बालियां ठगी।
25 फरवरी को मॉडल स्थित घर से दस हजार रुपये ठगे।
सर वर्जन अभी आएगा एसपी फोन नहीं उठा रहा है।