जींद के युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर
पानीपत। सिटी पानीपत में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से जींद के युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार सुबह करीब तीन बजे जीटी रोड पर हुडा सेक्टर-6 के सामने किसी अज्ञात वाहन ने बाइक चालक 28 वर्षीय संदीप निवासी विगाना जिला जींद को टक्कर मार दी, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनूप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और अनूप को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने संदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अनूप के ब्यान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।