फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को गालियां देने से रोका तो चाकू से काटी बुर्जुग की गर्दन,गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव सनौली में बच्चों को गालियां देने से रोका तो चाकू से युवक ने बुजुर्ग की गर्दन काट दी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। गर्दन कटने के बाद बुजुर्ग सड़क पर ही खून से लथपथ हालत में गिर गया और बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर बुजुर्ग को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। चार दिन से बुजुर्ग सिविल अस्पताल में गंभीर अवस्था में है। बुजुर्ग बोलने में पूरी तरह से असमर्थ है। आरोपी युवक अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। परिजनों ने पुलिस पर भी मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रदीप निवासी सनौली ने बताया कि उसका पिता रामचंद्र(60) एक सज्जन व्यक्ति है। वह पेशे से मजदूर है। 11 मई को उसके पड़ोसी धीरा पुत्र मोहल्ड़ का भांजा सुनील गली में बच्चों को गाली दे रहा था, क्योंकि बच्चे खेल रहे थे। इसी वक्त उसका पिता काम से घर लौट रहा था। पिता ने सुनील को गाली देने से रोकते हुए समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने पहले उसके पिता को धक्का दिया फिर पड़ोसी के घर से चाकू उठाकर लाया और तैश में आकर उसके पिता रामचंद्र की गर्दन काट दी। गर्दन में 6 टांके आए हैं। पुलिस ने आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं एसएचओ सुमित कुमार का कहना है कि आरोपी की धरपकड़ की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन



बच्चों को गालियां देने से रोका तो चाकू से काटी बुजुर्ग की गर्दन,गंभीर
-चार दिन से सिविल अस्पताल में दाखिल है बुजुर्ग
फोटो संख्या- 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें