व्यक्ति ने लगाया कार सवार पर बेटी के अपहरण का आरोप
समालखा।
शहर की कृष्णा कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने कार सवार कुछ लोगों पर उसकी बेटी व पुत्रवधु को अगवा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत में पिता सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी बेटी व पुत्र वधू बाजार से खरीददारी कर वापिस लौट रहे थे। समाज सेवा समिति रोड पर गोल्डन पार्क की तरफ आते हुए एक कार सवार कुछ लोगों ने कार का दरवाजा खोलकर उन्हें अगवा करने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।