फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-विकास नगर निवासी एक बच्चे की शनिवार देर शाम को हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह के दुधमुंहे बच्चे की संदिग्ध बीमारी से मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। विकास नगर एनएफएल में छह माह के दुधमुंहे बच्चे की संदिग्ध बीमारी के चलते मौत हो गई। उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया था। परिजनों ने इसकी सेक्टर-29 चौकी पुलिस में शिकायत दी है। हालांकि परिजनों ने फिलहाल किसी पर किसी तरह के भी आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस को शिकायत देते ही अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ की चिंता बढ़ गई है। सेक्टर-29 चौकी पुलिस बच्चे के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराएगी।
विकास नगर एनएफएल निवासी विक्की के छह माह के लड़के सरवंश की शनिवार शाम को तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां पर उसकी मौत हो गई। छह माह के दुधमुंहे बच्चे की मौत होते ही परिवार में मातम छा गया। विक्की ने सेक्टर-29 चौकी पुलिस में शिकायत दी है। उसने फिलहाल किसी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं। सेक्टर-29 चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को शवगृह में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि छह माह का सरवंश दो-तीन दिन से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन

-----
सिविल अस्पताल में छह माह के एक बच्चे की मौत की जानकारी लगी है, लेकिन इसमें डॉक्टरों या स्टाफ की कोई गलती सामने नहीं आई है। परिजन किसी तरह की शिकायत देते हैं या पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो आएगा, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. आलोक जैन, एमएस, सिविल अस्पताल पानीपत।
---------
विकास नगर में छह माह के एक बच्चे की मौत होने की शिकायत मिली है। वह कई दिन से बीमार चलना बताया जा रहा है। परिजनों ने फिलहाल किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस ने परिजनों की लेकर शव को शवगृह में रखवा दिया है।
-महाबीर सिंह, प्रभारी, सेक्टर-29 पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें