फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस चारों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली चोरी के आरोपी पुलिस के हत्थे के चढ़े
विज्ञापन

मतलौडा (ब्यूरो)। कवी गांव के सरपंच सुमेर बांगड़ के घर के बाहर गली से आठ जनवरी की रात को ट्रैक्टर-टाली चोरी करने वाले चार लोग गोहाना पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन चोरों में एक कवी गांव का ही है। मतलौडा पुलिस अब इन चोरों को प्रोडक्शन वारंट पर मतलौडा लाएगी।
विज्ञापन

कवी सरपंच सुमेर बांगड़ ने बताया कि नौ जनवरी को सवेरे उसने मतलौडा पुलिस को सूचना दी। इससे चारों ओर वीटी होने के बाद गोहाना पुलिस ने दोपहर को ही ट्रैक्टर ट्राली समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया था। ट्राली पर सरपंच का नाम पता लिखा हुआ था। पूछताछ में उन्होंने सब कुछ उगल दिया। गोहाना पुलिस ने मतलौडा थाने से सरपंच का नंबर लेकर उसके ट्रैक्टर ट्राली बरामद होने की जानकारी दी। सरपंच ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अपने ट्रैक्टर-ट्राली की पहचान की। इनमें से एक चोर कवी गांव का राजपाल बताया जा रहा है। राजपाल कई सालों से राजस्थान के भरतपुर में बसा हुआ है। पूछताछ में चोरों ने बताया कि वे ट्रैक्टर ट्राली को मेवात में 80 हजार से एक लाख रुपये में बेचते हैं। इसी तरह उन्होंने ट्रैक्टर चोरी की आठ वारदातों को कबूला है। मतलौडा थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मतलौडा थाना पुलिस चोरों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें