फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला थाने से दो सौ मीटर दूर जैन मंदिर और एक दुकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किला थाने से दो सौ मीटर दूर जैन मंदिर और एक दुकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। चोर एक बार फिर पुलिस सुरक्षा के दावों को धता बताते हुए थाने से महज दो सौ मीटर दूरी पर गुड़ मंडी चौक मेन बाजार स्थित श्री नेमीनाथ श्री दिगंबर जैन मंदिर और उसके साथ लगती कारपेट की दुकान से नकदी व सामान चोरी कर ले गए। मंदिर प्रबंधन व दुकानदारों ने किला थाने के नजदीक चोरी होने पर चिंता व्यक्त की है। किला थाना प्रभारी ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और एफएसएल की टीम ने मौके से नमूने उठाए। किला थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार किला मेन बाजार में स्थित श्री नेमीनाथ श्री दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार की रात को किसी समय चोर छत के रास्ते से दाखिल हो गए। चोरों ने मंदिर के दान पात्रों को तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। वीरवार तड़के दिनेश जैन मंदिर में पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने मंदिर का दान पात्र टूटा मिला। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। किला थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सुरेश पाल एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दिगंबर जैन पंचायत के प्रवक्ता मेहूल जैन ने बताया कि जैन समाज के लिए मंदिर में चोरी होना दुख की बात है। समाज के लोग इससे आहत हैं। किला थाना के नजदीक चोरी होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन

कारपेट एंड मैचिंग हाउस से नकदी व सोने की दो अंगूठी चोरी
श्री नेमीनाथ श्री दिगंबर जैन मंदिर के साथ लगती शिवा कारपेट एंड मैचिंग हाउस में भी बीती रात को चोरी कर ली। अंसल निवासी गौरव गोयल ने बताया कि उनकी मेन बाजार गुड़ मंडी चौक पर दुकान है। उन्होंने आशंका जताई है कि, बीती रात को श्री दिगंबर जैन मंदिर में घुसे चोर ही उनकी दुकान का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए होंगे। चोर दुकान के तीनों काउंटर से करीब 60 हजार की नकदी और उसके काउंटर से सोने की दो अंगूठी चोरी कर ले गए। किला थाना पुलिस ने मंदिर के साथ दुकान का भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

पुलिस को मेन बाजार गुड़ मंडी चौक स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर व उसके साथ लगती एक दुकान में चोरी करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही चोरों को काबू कर लेगी।
सुरेश पाल, प्रभारी, किला थाना, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें