फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पत्थरगढ़ के पास यमुना से चोरी कर रहे थे रेत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेत तस्करों ने पुलिस पार्टी पर की फायरिंग, जेसीबी छुड़ा ले गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। यमुना में पत्थरगढ़ के पास रेत तस्करों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस पार्टी बाल-बाल बच गई। पुलिस ने जवाब में भी फायरिंग की, लेकिन तस्कर पुलिस के कब्जे से जेसीबी को छुड़वा ले गए। सनौली थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

ईएएसआई मुकेश ने बताया कि वे रात को ईएचसी कप्तान व ड्राइवर जोगिंद्र के साथ तैनात था। उनको सूचना मिली कि पत्थरगढ़ में यमुना के पास कुछ लोग रेत चोरी कर रहे हैं। वे पीसीआर-आठ में मौके पर गए। वहां पर एक गाड़ी रेत से भरी मिली। उसका ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्हें जेसीबी मशीन खड़ी मिली। ड्राइवर भागने लगा तो उसको काबू कर लिया। उसने अपना नाम हाशिम निवासी जलालपुर बताया। इसी समय यूपी की तरफ से आठ-दस व्यक्ति आए। पुलिस पार्टी पर देसी कट्टों से फायरिंग कर दी। ईएचसी संदी ने एके-47 से नौ फायर किए। जेसीबी का चालक भी मौका पाकर फरार हो गया। उक्त लोग हथियार के बल पर जेसीबी यूपी की तरफ ले गए। सनौली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों पर माइनिंग व सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें