पॉलीटेक्नीकल के छात्र का अपहरण
मतलौडा। अहर गांव निवासी 15 वर्षीय छात्र रोबिन घर से कॉलेज के लिए निकला था। वह ना तो कॉलेज पहुंचा और ना ही घर वापस आया। तीन दिन तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने रोबिन के अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए मतलौडा पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया है।
अहर गांव वासी सौरभ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई रोबिन नौ अक्तूबर को रोजमर्रा की तरह सोनीपत में पॉलीटेक्नीकल में पढ़ने के लिए सुबह छह बजे गया था। लेकिन शाम को घर वापस नहीं लौटा। कॉलेज में पता किया तो रोबिन कॉलेज में भी नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि 29 सितंबर को रोबिन के दोस्त राहुल का फोन आया था। लेकिन अब पह मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने रोबिन को रिस्तेदारियों व दोस्तों के यहां पता लगाया लेकिन रोबिन का कोई सुराग नही लगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।