फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मोटरसाइकिल चोरी के केस दर्ज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोटरसाइकिल चोर गिरोह सक्रिय, छह मोटरसाइकिल चोरी
विज्ञापन

पानीपत। गर्मी की छुट्टियों में शहर समेत जिले में मोटरसाइकिल चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। तीन थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की छह वारदात को अंजाम दिया गया है। इनमें सबसे ज्यादा तीन वारदात थाना चांदनी बाग के अंगर्तत की है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
अनिल कुमार निवासी गुरु नानकपुरा कॉलोनी ने थाना चांदनी बाग पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर बिग बाजार में आया था और अपनी मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। वह कुछ देर बाद वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल चोरी मिली।
विज्ञापन

दूसरी शिकायत अनिल कुमार निवासी वीर भवन चौक ने थाना चांदनी बाग पुलिस को दी है। उसने बताया कि वह स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल सेक्टर-11 स्थित एचडीएफसी बैंक में आया था। उसकी मोटरसाइकिल बैंक के बाहर से चोरी कर ली गई।
तीसरी शिकायत गौरव बजाज निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नई सब्जी मंडी ने दी है। उसने बताया कि उसकी स्पलेंडर मोटरसाइकिल उसके घर के बाहर से ही चोरी कर ली गई। थाना चांदनी बाग पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रिंकू निवासी भूसलाना जींद ने मॉडल टाउन पुलिस को चौथी शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल बतरा कॉलोनी से चोरी कर ली गई। पांचवीं शिकायत अमरजीत सिंह निवासी सतकरतार कॉलोनी ने दी है। उसने बताया कि आठ मरला से उसकी स्पलेंडर मोटरसाइकिल चोरी कर ली। नीरज निवासी कुहाड़पाना ने थाना समालखा पुलिस को दी है। उसने बताया कि उसकी डिस्कवर मोटरसाइकिल शास्त्री कॉलोनी चुलकाना रोड से चोरी कर ली। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें