फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले किसान को शराब पिलाई फिर तेज धार से किए टुकड़े टुकड़े, शव खेत से तीन किलोमीटर दूर नग्न हालत में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की हत्या, शव खेत से तीन किमी दूर नग्न हालत में टुकड़ों में मिला
विज्ञापन

पानीपत। पुंडरी गांव के खेतों से तीन दिन पहले लापता हुए किसान का शव तीन किलोमीटर दूर पलहेड़ी गांव के भट्टे के पास मिला। किसान की हत्या कर शव के टुकड़े किए थे। किसान का गुप्तांग, दाई टांग का गट्टा व पूरी बाईं टांग काटी गई है। उसके चेहरे को भी बुरी तरह से क्षत विक्षत किया है। किसान की पहचान उसके लंबे बालों से हुई। सूचना पाकर सूचना सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। बाद में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामेश्वर निवासी गांव पुंडरी ने बताया कि वो छह भाई है। उसका तीसरे नंबर का भाई 45 वर्षीय हरिराम पुत्र भैयाराम अविवाहित था और पेशे से किसान था। 1 जनवरी को उनका सारा परिवार खेत में काम कर रहा था। हरिराम ने शाम को ट्रक में गोभी भरी थी। इसके बाद वो घर आ गए। हरिराम पास ही एएसी भट्ठे पर काम करने वाले चंदन के पास बैठ गया। उनके भतीजे रजनीश ने हरिराम के पास शाम 7 बजे फोन किया तो हरिराम ने कुछ देर बाद घर आने की बात कही थी। कुछ देर बाद हरिराम को फोन बंद मिला। वो सुबह खेत में गए और हरिराम की तलाश की लेकिन कहीं भेद नहीं लगा। उसके ताऊ संतलाल के टयूबवेल पर खून के निशान मिले और कुछ दूरी पर उसके जूते पड़े थे। इनसे 50 मीटर दूर उसका पाइजामा व जैकेट पड़ी थी। उन्होंने हरिराम के गुम होने की शिकायत घरौंडा थाना में दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया था। शनिवार को पलहेड़ी गांव के पास गणपति भट्ठे पर एक आधा शव मिला। शव पर एक पैर नहीं था। गुप्तांग काटा गया था। दायें पैर का गट्टा भी नहीं था। शव को बुरी तरह से क्षत विक्षत किया था। लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी सतीश कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इसकी सूचना उन्हें दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर बालों से उसकी शिनाख्त हरिराम के रूप में की। हरिराम के पास उसका मोबाइल नहीं मिला। चंदन भी 2 जनवरी को फरार हो गया था। परिजनों को शक है कि इस वारदात में चंदन शामिल है। घरौंडा थाना पुलिस ने चंदन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें