फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट लेने के बहाने दो बदमाशों ने चंडीगढ़ की कंपनी के ड्राइवर को बनाया बंधक, 50 मिनट तक पिस्तौल के बल पर घूमाते रहे, बीएमडब्ल्यू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लिफ्ट लेने के बहाने दो बदमाशों ने चंडीगढ़ की कंपनी के ड्राइवर को बनाया बंधक, 50 मिनट तक पिस्तौल के बल पर घूमाते रहे, बीएमडब्ल्यू लूटी
-दिल्ली एयरपोर्ट से वापस चंडीगढ़ जा रहा था कार चालक
-बदमाश हरियाणवीं में कह रहे थे कि म्हारा काम हो गया है, दो माह में हाइवे पर पांचवीं बार लूटी गई कार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
जीटी रोड पर टोल के पास मंगलवार की रात को दो अज्ञात बदमाशों ने बीएमडब्ल्यू कार चालक से लिफ्ट लेने के बहाने दरवाजा खुलवाकर बंधक बना लिया। पचास मिनट तक कार में घूमाने के बाद उसे सुनसान स्थान पर असंध मोड़ के पास छोड़कर पर्स व नगदी और कार लूट कर फरार हो गए। चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, मगर उनका कहीं भेद नहीं लगा। सिटी थाना पुलिस ने चालक के बयान अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मूल रुप से सुल्तानपुर के रहने वाले जियालाल ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह 16 साल से चंडीगढ़ की एक कंपनी में गाड़ी चलाता है। कंपनी के एमडी की बेटी को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट छोड़कर वह सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू गाड़ी संख्या सीएच-01 एएम-3232 से वापस जा रहा था। पानीपत टोल पार करने के बाद वह पानी की बोतल खरीदने के लिए कार किनारे खड़ी किया था। पानी की बोतल लेकर वापस जैसे ही कार में बैठा था। एक युवक उसके पास आया और कुंडली चलने की बात पूछने के बहाने शीशा खुलवाया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक तो उसकी कार की अगली व पीछले सीट पर दो युवक बैठ गए। जिन्होंने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने चालक को पिछली सीट के पास नीचे लिटा दिया। करीब सवा घंटे तक तीनों बदमाश उसे घुमाते रहे। बदमाशों ने उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर पर्स व नगदी के साथ कार लूटने के बाद छोड़ दिया। चालक किसी तरह पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने चालक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को रास्ते में नहीं मिला सीसीटीवी फुटेज
रिफाइनरी से होकर जो रास्ता असंध की ओर जाता है। उस रास्ते पर लुटेरे कार चालक को बंधक बना कर निकले हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम को शराब के ठेके से लेकर पेट्रोल पंप पर कोई फुटेज नहीं मिला है।
पुलिस ने आठ जगह से उठाया डंप
मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने आठ जगह से डंप उठाया है। पुलिस ने संभावित रास्ते पर चालक को लेकर गई। जहां-जहां पर उसे संभावना लगी कि उनकी मोबाइल पर बात हुई है। वहां से डंप उठाया है।
हरियाणवी बोल रहे थे बदमाश
जियालाल के अनुसार दोनों आरोपियों की उम्र 25 से 28 साल के बीच थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह किसी से बात कर रहे थे और बोला था कि म्हार काम हो गया। वो एक दूसरे से लगातार हरियाणवीं में ही बात कर रहे थे।
बदमाश हाई प्रोफाइल होने का अंदेशा
पुलिस मामले की जांच कर रही है। हर पहलू की गहनता से जांच चल रही है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि आम अपराधी बीएमडब्ल्यू नहीं चला सकता। बीएमडब्ल्यू महंगी व अत्याधुनिक तकनीक से लैस कार होती है। इसको एक्सपर्ट ही चला सकता है जिसने ये पहले चलाई हो। ये बीएमडब्ल्यू कार 85 लाख की थी।

मौत के मुंह से निकला जियालाल
जियालाल की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। बदमाशों से निकलकर आने के बाद उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि वह वापस आ गया। पुलिस जब भी कुछ पूछती तो वह इतना परेशान था कि सही बात बताने में भी समय लग रहा था।
जिस स्थान पर वारदात हुई वहीं पर कुछ देर पहले थी पुलिस
सिटी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मंगलवार की रात को टोल पर थे। उनकी माने तो उन्होंने वहां पर कुछ चालकों के चालान भी कटवाये थे अवारा घूम रहे लोगों की उठक-बैठक भी करवाई।
टोल से अब तक नहीं मिला है पुलिस को फुटेज
मामले की जांच कर रही पुलिस को टोल प्रबंधन की ओर से अब तक बीएमडब्ल्यू कार का फुटेज नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार उक्त नंबर की कार तो निकली है। जिस व्यक्ति को फुटेज देना है वह वीरवार को आएगा।
दो माह में पानीपत में हाइवे पर ये 12वीं वारदात
अप्रैल माह से अब तक समालखा से बाबरपुर हाइवे पर लूट की 12 वारदातें हो चुकी है। बदमाशों ने 5 बार कार चालकों को निशाना बनाकर कार लूटी है। अप्रैल माह में दो बार समालखा के पास व्यापारियों से कार लूटी गई। बाबरपुर के पास तीन कार चालकों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम दिया। इनके अलावा बदमाशों ने 4 बाइक सवारों से बाइक व मोबाइल लूट व तीन पैदल जा रहे लोगों को हाइवे पर बदमाशों ने लूटा है।
विज्ञापन

-------
मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के दौरान जितनी भी लाइन मिल रही पुलिस उन पर काम कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी सहित सीआईए की टीम को भी लगाया गया है।
-संगीता कालिया, पुलिस अधीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें