बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के एकैनी पेट्रोल टंकी के समीप मंगलवार की शाम दो बाइकों को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो लोगों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। एक बाइक पर सवार फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी रामदेव यादव (45) और सुदर्शन यादव (55) एक बाइक पर सवार थे जबकि दूसरी बाइक संजय यादव (35) अपने बाइक से गांव सिंहपुर जा रहे थे कि रास्ते में सिहपुर पेट्रोल पंप के समीप तीव्र गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए ।